Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड दिखाने लगी असर, खतों में जीम बर्फ, अगले 3 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम ने लोगों को धुजणी छुड़ा दी है। अब कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका हैं, शेखावटी में पारा जमाव बिंदु की और पहुंच चुका है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवा फिर से मैदानी इलाकों में आने लगी है। गुरुवार को सीकर और अलवर जिलों में खेतों में फसलों पर बर्फ की परत जम गई। यहां सुबह-शाम सर्द हवा चलने से तेज सर्दी रही। सर्द हवाओं के असर से दिन के अधिकतम तापमान में भी कई शहरों में बड़ी गिरावट हुई। अगले 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 

कैसा रहेगा आगे मौसम
मौसम केंद्र जयपुर कि माने तो अगले 2 दिन राज्य में सर्द हवा का बहुत असर रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा। मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा, तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम शुष्क बना रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, इस दौरान बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, जिससे दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात के तापमान में ठंडक बनी रहेगी। वहीं, अगले 3 दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है, खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होगी।

pc- parbhat khabar