Weather update: राजस्थान के फतेहपुर में पारा पहुंचा 4 डिग्री, बढ़ेगा कोहरे का प्रभाव, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
- byShiv
- 23 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि सोमवार को जयपुर में तेज सर्दी देखी गई। सुबह 11 बजे तक राजधानी कोहरे के आगोश में रही। वहीं उत्तरी और पश्चिमी जिलों के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर महसूस किया गया। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर, सीकर में 4.4 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया टिमी सिस्टम सक्रिय रह सकता है, इसके असर से न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम रहेगा शुष्क
वहींे मौसम विभाग की माने तो अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, इसमें अलवर, भरतपुर, करौली, भीलवाड़ा और अजमेर जैसे शहर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सुबह के समय दृश्यता कम होने की संभावना है। 25 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
अलर्ट जारी
राजस्थान में 25 दिसंबर से आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ उत्तरी हवाओं और कोहरे का प्रभाव दिखाई देगा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की संभावना है। नागरिकों को शीतलहर और कोहरे से सुरक्षा के लिए उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
pc- rajasthan news






