West Bengal: हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को अपनी रेजिनगर सीट ऑफर की, कहा-जा सकती हैं विधानसभा

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में टीएमसी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। खुद मुख्यमंत्री रही ममता बनर्जी भी अपनी सीट नहीं बचा पाई है। इस बीच पश्चिम बंगाल में टीएमसी में पड़ी टूट पर आम जनता उन्नयन पार्टी  के संस्थापक हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को विधानसभा में लौटने के लिए अपना रेजिनगर सीट ऑफर किया है, कुछ महीने पहले ही हुमायूं कबीर ने तृणमूल कांग्रेस से अलग होने और ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की नवदा और रेजिनगर, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

हुमायूं कबीर ने ममता को दिया रेजिनगर सीट का ऑफर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह रेजिनगर से ममता बनर्जी की विधानसभा में वापसी में मदद करने के लिए तैयार हैं। कबीर ने कहा कि रेजिनगर सीट से उनके इस्तीफा देने के बाद वहां उपचुनाव होगा, ऐसे में ममता बनर्जी रेजिनगर से चुनाव में जीत के बाद विधानसभा में लौट सकती है। 

क्या कहा मीडिया से
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा, ‘अगर ममता बनर्जी मेरे पास आती हैं तो मैं उन्हें रेजिनगर से विधानसभा भेज सकता हूं। अगर वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं तो वह नहीं जीतेंगी, लेकिन अगर वह चाहें, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और अपने निर्वाचन क्षेत्र से उनकी जीत सुनिश्चित करूंगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी और भवानीपुर सीट अपने पास रखी, जहां से उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

pc- jansatta