ausvsind: यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, सचिन ही कर सके थे इनसे पहले ये कारनामा
- byShiv
- 25 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शतक लगा कर शानदार बैटिंग दिखाई है। जायसवाल ने शतक जड़कर कई रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। साथ ही उन्होंने इस मैच में ऐसा कुछ कर दिखाया जो इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही कर सके थे। यशस्वी ने सचिन वाला कारनामा किया है।
दरअसल, यशस्वी जायसवाल से पहले इतने कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट में एक ओपनर के तौर पर शतक ठोकने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने 19 साल की उम्र में किया था। जनवरी 1992 में 19 साल की छोटी उम्र में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शतक जड़ा था।
वहीं 22 साल के यशस्वी जायसवाल सचिन तेंदलुकर के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर शतक जड़ा है। यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले मैच में अपना पहला शतक जड़कर यह कारनामा कर दिखाया है।
pc- ndtv sports