Health Tips: काली मिर्च का करेंगे सेवन तो कम हो जाएगा आपका बढ़ता हुआ वजन

इंटरनेट डेस्क। किचन में मौजूद मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते है। इनमें से ही एक हैं काली मिर्च भी हैं जो लगभग हर किचन में आसानी से मिल जाती है। इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में अलग-अलग तरीकों से किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-सी काली मिर्च आपके मोटापे को भी कम कर सकती है। 

वजन घटाने में मददगार
वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं तो आज से ही काली मिर्च और घी का इस्तेमाल शुरू कर दें, काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन नामक तत्व शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है। घी के साथ उपयोग करने पर आपको शक्ति मिलती है। 

डाइजेशन होगा मजबूत
काली मिर्च और घी मिलाकर खाने से पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। अगर आप कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते है।

pc- amar ujala