Health Tips: सुबह के समय खाली पेट खा ले आप भी एक लहसुन की कली, मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट

इंटरनेट डेस्क। भारतीय रसोई में आपको लहसुन जरूर मिलता है। यह आपकी स्बजी को स्वादिष्ठ बनाने का काम करता है। इसके अलावा लहसुन औषधिय गुणों से भरपूर है। यह स्वाद में तीखी होती है, लेकिन इसका सेवन स्वास्थ को कई तरह के लाभ देता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली चबाकर खाने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर में
सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इसे रोजाना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

लिवर हेल्थ के लिए
लहसुन लिवर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर होता है जो लिवर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है।

pc- southernliving.com