Lifestyle
Health Tips: डिनर के बाद की ये आदते पहुंचा सकती हैं आपको अस्पताल, छोड़ दे आज से ही
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की लोग रात में लेट तक डिनर करते हैं और फिर कई गलतियां भी करते है। लेकिन अगर आपको स्वस्थ रहना हैं, तो सिर्फ हेल्दी खाना खाना ही काफी नहीं है, बल्कि डिनर के बाद की आदतें भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। आइए जानते हैं डिनर के बाद किन आदतों से बचना चाहिए?
डिनर के बाद तुरंत मीठा खानाः
खाने के तुरंत बाद मिठाई या मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकती है। अगर मीठा खाने का मन हो तो थोड़ी देर बाद और सीमित मात्रा में ही खाएं।
खाने के बाद तुरंत लेट जाना
डिनर के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने से एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और अपच की समस्या हो सकती है। खाना खाने के बाद कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखकर सोने की सलाह दी जाती है।
pc- jagran






