ind vs sa: शुभमन गिल और केएल राहुल के नाम दर्ज हो सकती हैं ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज कल से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल, सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल पर निगाहें होंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल 2025-27 की शुरुआत में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

वैसे 14 नवंबर से शुरू होने जा रही सीरीज में शुभमन गिल के नाम एक उपलब्धि दर्ज हो सकती है। वो टेस्ट में 3,000 रन पूरे करने से 161 रन दूर हैं। 39 टेस्ट मैचों में उन्होंने 43.01 के औसत से 2,839 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है। 

वहीं केएल राहुल टेस्ट में 4,000 रन पूरा करने के करीब हैं। 65 टेस्ट मैचों में केएल ने 36.55 के औसत से 3,985 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रहा है। इस साल बतौर ओपनर वह शानदार फॉर्म में हैं। यह इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ साल रहा है। उन्होंने आठ टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 53.21 के औसत से 745 रन बनाए हैं। 

pc- hindustan