Jokes: एक बुड्डा आया, साथ में एक बुढ़िया लाया, होटल में जाकर वेटर को बुलाया, दोनों ने अपना-अपना ऑर्डर मंगवाया, पढ़ें आगे...
- byvarsha
- 11 Dec, 2025
Joke 1:
एक आदमी लंगड़ाता हुआ आ रहा था।
उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं!
पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है!
दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा टूट गया है!
दोनों में काफी बहस हो रही होती है
तो तीसरा डॉक्टर बोलता है चलो उससे ही पूछ लेते हैं!
डॉक्टर- क्या तुम्हारे पैर की हड्डी टूट गयी है!
व्यक्ति- नही मेरी चप्पल टूटी हुई है!
Joke 2:
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ
आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना – पति
officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की
आप ब्रेक मारोगी

Joke 3:
काफी दिनों बाद सांता पार्क में घूमने गया,
घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया – जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं,
पत्नी – ये तुमने कैसे जाना।
संता – जब मैं पार्क में गया था लो वहां पर औरतें मुझे देख कर बोली, “हे भगवान!, तू फिर आ गया।”
Joke 4:
एक बुड्डा आया,
साथ में एक बुढ़िया लाया…
होल में जाकर वेटर को बुलाया,
दोनों ने अपना-अपना ऑर्डर मंगवाया,
पहले बुड्ढे ने खाया, बुढ़िया ने बिल
चुकाया, फिर बुढ़िया ने खाया,
बुड्ढे ने बिल चुकाया,
ये देखकर वेटर का सिर चकराया,
वह उनके पास आया और बोला,
‘जब तुम दोनों में इतना प्यार है तो
खाना एक साथ क्यों नही खाया?’
इस पर बुड्ढ़े ने फरमाया,
‘जानी तेरा सवाल तो नेक है।
पर हमारे पास दांतों का सेट सिर्फ एक है।'
Joke 4:
5 साल का बच्चा : आई लव यू माँ।
माँ : आई लव यू टू बेटा।
16 साल का लड़का : आई लव यू मॉम।
माँ : सॉरी बेटा ,पैसे नहीं हैं
25 साल का लड़का : आई लव यू माँ।
माँ : कौन हैं वो चुडै़ल, कहा रहती हैं ?
35 साल का आदमी : आई लव यू माँ।
माँ : बेटा मैंने पहले ही बोला था, उस लड़की से शादी मत करना।
और सबसे मजेदार…
55 साल का आदमी : आई लव यू माँ।
माँ : बेटा मैं किसी भी कागज पर साइन नहीं करूगी

Joke 5:
दो पागलों ने पागलखाने से भागने का प्लान बनाया ,
पहला- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
दूसरा- हां आइडिया अच्छा है,
अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
पहला- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, साला अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक आज भाग सकते थे ,
दूसरा- कोई नहीं यार चलो कल कोशिश करते हैं






