Jokes: एक बार एक आदमी ने एक घर की घंटी बजाई तो एक बच्चा बाहर आया आदमी: बेटा पापा घर पर हैं? पढ़ें आगे

Joke 1;

एक बार एक आदमी ने एक घर की घंटी बजाई तो एक बच्चा बाहर आया
आदमी: बेटा पापा घर पर हैं?
बच्चा: अंकल, पापा तो बाज़ार गए हैं!
आदमी: चलो बड़े भाई को बुला दो!
बच्चा: वह क्रिकेट खेलने गया है!
आदमी: बेटा, मम्मी तो होंगी घर पर?
बच्चा: जी वह किट्टी पार्टी में गई हैं!
आदमी गुस्से में आकर बोला: तो बेटा तुम घर पर क्यों बैठे हुए हो? तुम भी कहीं चले जाओ!
बच्चा: जी मैं भी तो अपने दोस्त के घर आया हुआ हूं!

Joke 2:

जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर अर्जी वापस ही दे दो मेरी...

Joke 3:

जब पत्नी ने पति से कहा, कहां रह गए,11 बज रहे हैं
पत्नी – कहां रह गए, 11 बज रहे हैं,
अब तक नहीं आए?
पति – अरे जानू, यहां जाम लगा है!
पत्नी – ओह… तो कब तक आओगे?
पति – पता नहीं… क्योंकि अभी तो
पहला ही जाम लगा है…!!!

Joke 4 :

पत्नी: खाने में क्या बनाऊं?
पति: कुछ भी बना लो, क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप कहो?
पति: दाल चावल बना लो।
पत्नी: सुबह ही तो खाये थे।
पति: तो रोटी सब्जी बना लो।
पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे।
पति: तो छोले पूरी बना लो।
पत्नी: मुझे तली हुई चीज़ें भारी लगती हैं।
पति: अंडे की भुर्जी बना लो।
पत्नी: आज वीरवार है।
पति: परांठे?
पत्नी: रात को परांठे नहीं खाने चाहिए।
पति: होटल से मंगवा लेते हैं।
पत्नी: रोज-रोज बाहर का नहीं खाना चाहिए।
पति: कढ़ी चावल?
पत्नी: दही नहीं है।
पति: इडली सांभर?
पत्नी: समय लगेगा, पहले बोलना था।
पति: एक काम करो मैग्गी बना लो।
पत्नी: पेट नहीं भरता मैग्गी से।
पति: तो फिर क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप बोलो।

Joke 5:

तेज - तर्रार पत्नी ने पूछा - यदि तुम साडी पहनकर
घर में रहो तो क्या होगा ?
दब्बू पति - कुछ भी नहीं  
पत्नी ( आंखे गुर्राते हुए ) - क्यों ?
पति - क्योंकि मैं घर के कपडे और बर्तन आज भी धोता हूं और तब भी धोऊंगा