Jokes: पत्नी ने संता के सिर पर जोर से बेलन मारा, संता :- मारा क्यों ? पत्नी :- तुम्हारी जेब में एक कागज मिला है जिसपर शबनम लिखा है ? संता :– अरे मैंने पिछले हफ्ते शबनम नाम की घोड़ी पर रेस का दाव लगाया था.. पढ़ें आगे

Joke 1:

बंता को अपना पालतू कुत्ता बेचना था, संता उसे खरीदने वाला था…
संता : -क्या यह कुत्ता वफादार है ?

बंता :- हाँ जी, मैं इसे पहले भी दो बार बेच चुका हूँ।

ये इतना वफादार है कि हर बार मेरे पास वापस आ जाता हैं।

Joke 2:

एक दिन संता को देर से काम पर पहुँचने पर….
मैनेजर बोला :- “लेट क्यों हो गए ?

संता :- बस स्टॉप पर एक आदमी का सौ का नोट खो गया था,

इस वजह से देर हो गयी।

मैनेजर :- अच्छा ! तो तुम उसके 100 के नोट खोजने में मदद कर रहे थे ?

संता :- नही सर् ! मैं उस नोट के ऊपर खड़ा था।

Joke 3:

पत्नी ने संता के सिर पर जोर से बेलन मारा…..
संता :- मारा क्यों ?

पत्नी :- तुम्हारी जेब में एक कागज मिला है जिसपर शबनम लिखा है ?

संता :– अरे मैंने पिछले हफ्ते जिस घोड़ी पर रेस का दाव लगाया था..

उसका नाम शबनम है ?

पत्नी :- सॉरी

अगले दिन पत्नी ने संता को फिर से बेलन से मारा…

संता :- अब क्यों मारा ?

पत्नी :- तुम्हारी घोड़ी का फ़ोन आया था।

Joke 4:

संता की मजाकिया बीवी..
संता :- मेरी बीवी इतना मजाक करती है की क्या बताऊँ।

बंता :- कैसे ?

संता :- कल मैंने उसकी आँखों में हाथ रखकर पूछा “मैं कौन” ?

वो बोली “दूध वाला”

Joke 5:

बंता :- पत्नी को इंग्लिश सीखा रहा था।
दोपहर में पत्नी बोली :- “डिनर लो जी”…

बंता :- जाहिल औरत ये डिनर नही लंच है ?

पत्नी :- जाहिल हो तू और तेरा सारा खानदान कर्मफुटे।

ये रात का बचा हुआ खाना है।

दिमाग मत खराब कर।

रोटी चर ले।