Jyeshtha Month 2026: 30 नहीं बल्कि इस बार ज्येष्ठ महीना होगा 60 दिन का, जाने कब से होगा शुरू, क्या हैं इसके नियम
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ज्येष्ठ महीना 2 मई से शुरू हो रहा है इसका समापन 29 जून 2026 को है। हिंदू कैलेंडर में हर महीना 30 दिन का होता है लेकिन इस बार ज्येष्ठ महीना 2 महीने का होगा यानी पूरे 60 दिन का। क्योंकि इस माह में अधिकमास का संयोग भी बन रहा है। सामान्य ज्येष्ठ के साथ एक अधिक ज्येष्ठ का महीना भी जुड़ जाएगा, जिस कारण ज्येष्ठ मास दो महीने तक रहेगा। ज्येष्ठ माह इसलिए भी खास है क्योंकि इसी महीने शनि देव का जन्म हुआ था। श्रीराम हनुमान जी से मिले थे।
2026 में ज्येष्ठ माह 60 दिन का होगा
ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होगा और 29 जून तक रहेगा। ज्येष्ठ 30 की जगह 58 दिन का होगा। इस बीच ज्येष्ठ अधिकमास 17 मई 2026 से होगी और यह 15 जून 2026 तक रहेगा।
ज्येष्ठ माह के नियम
इस महीने में एक समय भोजन करना श्रेष्ठ माना गया है। महाभारत अनुशासन पर्व में इसका उल्लेख मिलता है, जिससे शरीर निरोगी रहता है। दिन में सोने से बचना चाहिए। यदि स्वास्थ्य कारणों से आवश्यकता हो तो विश्राम किया जा सकता है।
प्रतिदिन सूर्याेदय से पहले स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है।
पेड़-पौधों को पानी देना, पक्षियों और पशुओं की सेवा करना भी इस महीने का प्रमुख धर्म है। इस माह में जल दान का विशेष महत्व है, जैसे प्यासे लोगों को पानी पिलाना या प्याऊ लगवाना घड़ा या सुराही दान करना चाहिए।
pc- hindu-blog.com





