Kerala: वीडी सतीशन आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश! केसी वेणुगोपाल हो सकते हैं...

इंटरनेट डेस्क। केरलम में बड़ी उठापटक के बाद आखिरकार तय हो गया हैं की कौन वहां का सीएम बनने जा रहा है। बता दें कि केरल के अगले मुख्यमंत्री वीडी सतीशन होंगे। दिल्ली में उनके नाम पर अंतिम मोहर लगाई गई। सतीशन आज शाम 7 बजे राज्यपाल से मिलकर कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते है।

कांग्रेस में 9 दिन की घमासान के बाद आखिरकार केरल के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया गया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वीडी सतीशन के नाम पर फैसला किया गया। अब कांग्रेस केरल समिति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

इस घोषणा के साथ ही, कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके साथ ही, राज्य के शीर्ष पद के लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच चल रही खींचतान और कई दिनों से जारी अटकलों का भी अंत हो गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला भी राज्य के इस शीर्ष पद की दौड़ में शामिल अन्य प्रमुख नेता थे।

pc- newsbytesapp.com