Sawan 2026: उब गए हैं आप भी साबूदाने से तो आज बनाले उपवास के लिए मखाना और राजगीरा कटलेट
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और आज तीसरा सोमवार है। वैसे तो यह पूरा महीना महादेव को समर्पित है, लेकिन सोमवार के दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन उपासक शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। साथ ही कई उपासक सावन के सोमवार के दिन व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान सबसे ज्यादा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक साबूदाना भी है। हालांकि साबूदाना खाने से कई लोग ऊब जाते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आज जानते हैं क्या बना सकते हैं आप।
मखाना और राजगीरा कटलेट
व्रत के दौरान आप मखाना और राजगीरा की मदद से क्रिस्पी और पौष्टिक कटलेट तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
1 कप मखाना
आधा कप राजगीरे का आटा
1 उबला हुआ आलू
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
सेंधा नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच जीरा
थोड़ा हरा धनिया
सेंकने या तलने के लिए देसी घी
कैसे बनाएं मखाना और राजगीरा कटलेट
सबसे पहले मखानों को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में पिसा मखाना, राजगीरे का आटा, उबला आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इसकी छोटी-छोटी टिक्कियां बनाकर गर्म घी में दोनों तरफ से सुनहरा व क्रिस्पी होने तक सेंक लें। उपवास के दौरान आप इन्हें दही या हरी चटनी के साथ खा सकते है।
pc- jagran




