Vaibhav Suryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, मिल सकती हैं टीम इंडिया में जगह
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। जून के महीने में आयरलैंड के खिलाफ टी20 आई सीरीज के लिए भारतीय टीम में उनका चुनाव हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए अगर डेब्यू मिलता है तो वह अपने देश की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा प्लेयर बन जाएंगे।
अगर उनको आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला तो वो महान सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे। अंडर-19 विश्व और यूथ क्रिकेट में अपने तूफानी बैटिंग से तहलका मचाने वाले वैभव को इंग्लैंड दौरे से पहले टीम मैनेजमेंट आयरलैंड दौरे पर मौका दे सकते हैं।
जानकारी के अनुसार आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की होने वाली दो मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। दूसरा टी20आई मैच 28 जून को खेला जाना है।
pc- thehansindia.com






