World Cup 2027: वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हो सकती हैं यह मेजबान टीम, मंडरा रहा खतरा

इंटरनेट डेस्क। वनडे विश्व कप 2027 में होने वाला हैं, इसके लिए आईसीसी की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगले साल के अक्टूबर से लेकर नवंबर तक ये आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। अब इसमें करीब डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन अभी ये तय नहीं है कि कौन कौन सी टीमें इसमें खेलेंगी। इस बीच सबसे ज्यादा संकट जिस टीम पर नजर आ रहा है, वो नामीबिया है। 

इस वक्त वनडे लीग 2 चल रही है, इसी सेनामीबिया के बारे में पता चलेगा। आने वाले 9 दिन इस टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं। अगर टीम यहां से बाहर हुई तो उसके पास आखिरी विकल्प बचेगा, जो कि और भी ज्यादा कठिन है। नामीबिया आईसीसी का फुल मैंबर नहीं है, वो एसोसिएट नेशन है, इसलिए उसे क्वालीफाई खेलकर आना होगा।

वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन के लिए वनडे लीग 2 खेली जा रही है। इस लीग की ताजा अंक तालिका देखें तो पता चलता है कि नामीबिया की टीम काफी नीचे है। अगर नामीबिया की टीम आने वाले मैचों के बाद भी टॉप 4 में नहीं पहुंची तो उसे यहां से बाहर होना होगा।

pc-