Birthday Special: एक साल में ही 240 करोड़ रुपए कमा लेते हैं शाहरुख खान, पास में है इतने हजार करोड़ की संपत्ति, जानें उनसे जुड़ी ये बातें

 | 
Shahrukh Khan

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 2 नवम्बर 1965 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था। शाहरुख खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है। 

shahrukh khan

वह बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। आज हम आपको शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देेन जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, शाहरुख खान की नेट वर्थ 715 मिलियन डॉलर यानी 5580 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। शाहरुख खान की मासिक आय और वेतन 12 करोड़ से अधिक है। यानी वे एक साल में ही अपनी आय में 240 करोड़ रुपए का इजाफा कर लेते हैं।

बेटे आर्यन के कारण Shahrukh Khan को लगा बड़ा झटका, बायजूस ने लगाई ये रोक

वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। शाहरुख खान की शानदार लाइफस्टाइल है। उनके पास मुंबई के बांद्रा में स्थित एक छह मंजिला हवेली है, जिसका नाम मन्नत है। इस हवेली की कीमत करीब 200 करोड़ है। उनका दुबई में भी विला।