अभिनेत्री Divya Bharti के साथ ऐसी थी साजिद नाडियाडवाला की प्रेम कहानी, इस अभिनेता ने करवाई थी पहली मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री दिव्या भारती ने छोटी सी उम्र में बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली थी। उन्होंने केवल महज 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। आज उनकी शादी की सालगिरह है। उन्होंने 10 मई 1992 को निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से विवाह किया था।
आज हम आपको दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की प्रेम कहानी के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म शोला और शबनम की शूटिंग के दौरान हुई। गोविंदा ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। बताया जाता है साजिद अक्सर अभिनेत्री दिव्या भारती से मिलने फिल्म के सेट पर आते रहते थे।
इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। बाद में दोनों ने आपस में विवाह कर लिया। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री दिव्या भारती ने इस्लाम धर्म अपनाकर साजिद से विवाह किया था। उन्होंने अपना नाम सना रख लिया था। दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला साथ केवल 11 महीने तक ही रहा था। दिव्या भारती की छत से गिरने से मौत हो गई थी।