Astro Tips: पूजा-पाठ करते समय भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां

 | 
f

हिंदू धर्म में प्रतिदिन पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि जिस घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ होती है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा-पाठ के भी कुछ खास नियम होते हैं। आप भी जान लें-

f

पूजा करते समय भगवान को पुष्प अवश्य चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि फूल अर्पित करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। ध्यान रहे कि भगवान को बासी फूल न चढ़ाएं। पूजा में इस्तेमाल होने वाले कलश या जल के लोटे का मुख हमेशा ईशान कोण की ओर होना चाहिए। दीपक व कलश को कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए।

पूजा हमेशा आसन पर बैठकर ही करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आसन के रंग का चुनाव आपको राशि के हिसाब से ही करना चाहिए। पूजा करते समय मन में बुरे विचारों को नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि बिना स्वार्थ पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

y

पूजा के बाद आरती अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आरती नहीं करने पर पूजा का फल नहीं मिलता है।