Travel Tips: पूरी दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध हैं भारत की ये तीन इमारतें, एक बार जरूर ही देखें

इंटरनेट डेस्क। भारत की कई इमारतें पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इस प्रकार की इमारतें तो भारत के अलावा दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। इसी कारण विदेशी पर्यटक इन्हें देखने भारत जरूर ही आते हैं। अगर आपने अभी तक इन इमारतों को नहीं देखा है तो एक बार जरूर ही देखें।
कर्नाटक का मैसूर पैलेस अपनी इंडो-सरसेनिक वास्तुकला के लिए दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। ये भारत की सबसे खूबसूरत इमारतों में शामिल है। राजस्थान की राजधानी जयपुर का हवा महल अपनी तरह की एकमात्र इमारत है। महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा बनवाई गई इस इमारत में राजपुताना वास्तुकला का एक शानदार नमूना देखने को मिलता है।
आगरा का ताजमहल तो दुनिया के अजूबों में शामिल है। सफेद संगमरमर की ये इमारत पूरी दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आगरा जाते हैं। भारत की ये इमारत प्रेम का प्रतीक है।