ICC T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम को छोड़ा पीछे

 | 
rohit sharma

खेल डेस्क। भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप चरण का समापन शानदार अंदाज में किया। टीम इंडिया ने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे को 71 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम गु्रप में पहले स्थान पर रही।

rohit sharma

अब टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में सेमीफाइनल मुकाबला होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत से रोहित शर्मा के नाम भी एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा अब अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। 

rohit sharma

इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा। बाबर की कप्तानी में पिछले साल पाकिस्तान ने 21 मैचों में जीत दर्ज की थी।  रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस साल टी20 क्रिकेट में 22वीं जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे।  जवाब में जिम्बाब्वे 17.2 ओवर में 115 रन पर ही  ढेर हा गई।