श्रीलंका की ओर से चार विश्व कप खेल चुके Roshan Mahanama अब सड़कों पर बांट रहे हैं चाय, ये है कारण

खेल डेस्क। किसी भी क्रिकेटर की अन्तरराष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद जिंदगी बदल जाती है। कुछ क्रिकेट मैच खेलने के बाद तो क्रिकेटर ऐशो आराम से भरी लग्जरी जिंदगी जीने लगते हैं। उन्हीं में शामिल श्रीलंका का एक क्रिकेटर इन दिनों सडक़ों पर लोगों को चाय, नाश्ता बांटता नजर आ रहा है। ये क्रिकेटर और कोई नहीं श्रीलंका को 1996 का विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रोशन महानामा हैं।
Yesterday, 19th June, we gave meals for the people in Buthgamuwa thanks to the kind donation from my friends in the UK and we have been able to give more than 1250 meals in the last few days. We hope to cover a larger area in Buthgamuwa on a regular basis from this week onwards. pic.twitter.com/KX655GLVgx
— Roshan Mahanama (@Rosh_Maha) June 20, 2022
चौंकिए मत ये क्रिकेटर खुद की आर्थिक स्थिति खबरा होने के कारण नहीं बल्कि आर्थिक संकट में फंसे लोगों की सहायता के लिए ऐसा कर रहा है। श्रीलंका की ओर से साल 1987, 1991, 1996 और 1999 के विश्व कप में हिस्सा ले चुके रोशन महानामा श्रीलंका में सडक़ों पर चाय और खाने-पीने का सामान बांटने के कारण सुर्खियों में हैं।
रोशन महानामा ने अपने साथियों संग आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को चाय, खाना आदि बांटना प्रारम्भ किया है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वह उन्हें तमाम सामान दे सकते हैं, जो जरूरतमंदों को बांटने में प्रयोग की जाएंगी।
रोशन महानामा ने अपने शानदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई थी।