वनडे क्रिकेट में इन पांच विकेटकीपरों ने किए हैं सर्वाधिक शिकार, इस स्थान पर हैं MS Dhoni
Wed, 20 Jul 2022
| 
खेल डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में होती है। उन्होंने बतौर विकेटकीपर कई उपलब्धियां हासिल की है। क्या आपको पता है कि एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है? वो विकेटकीपर श्रीलंका के कुमार संगकारा है। कुमार संगकारा ने वनडे विकेट में सर्वाधिक 482 शिकार किए हैं।
कुमार संगकारा: शिकार 482, कैच 383, स्टंप्स 99
एडम गिलक्रिस्ट: शिकार 472, कैच 417 स्टंप्स 55
महेन्द्र सिंह धोनी: शिकार 444, कैच 321, स्टंप्स 123
मार्क बाउचर: शिकार 424, कैच 402, स्टंप्स 22
मोइन खान: शिकार 287, कैच 214, स्टंप्स 73