टी20 क्रिकेट के इस विश्व रिकॉर्ड के लिए Rohit और Guptill के बीच आज होगी जंग, जानें

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के बीच आज टी20 क्रिकेट के एक विश्व रिकॉर्ड के लिए जंग देखने को मिलेगी। हालांकि ये दोनों ही बल्लेबाज अगल-अलग मैच के लिए मैदान में उतरेंगे।
भारतीय टीम जहां आज पहले टी20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी जबकि न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से होगा। आज दोनों बल्लेबाजों के बीच टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड के लिए जंग होगी। अभी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम ये विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। स्काटलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए टी20 मैच में में मार्टिन गुप्टिल ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा था।
मार्टिन गुप्टिल के अब अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक 3399 रन हो गए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने 3379 रन बनाए हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में 3308 रन हैं।