इस फिल्म में फिर नजर आएगी Ajay Devgan-Tabu की जोड़ी, इस दिन होगी रिलीज

 | 
ajay degan with tabu

इंटरनेट डेस्क। दर्शकों को एक फिर से बॉलीवुड की स्टार अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू की जोड़ी फिल्म में देखने को मिली है। दोनों ही स्टार बॉलीवुड कलाकार अब फिल्म भोला में अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म तमिल हिट कैथी का आधिकारिक रीमेक है। अजय देवगन ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 

ajay degan with tabu

अजय देगवन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इसमें उनके साथ तब्बू भी नजर आएंगी। 

इससे पहले साल 2019 में लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब अजय देवगन इस रीमेक फिल्म को लीड रोल निभाने के साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। फिल्म सजायाफ्ता कैदी की कहानी पर आधारित है।