क्या Tiger Shroff का दिशा पाटनी से हो गया है ब्रेकअप? आ रही हैं ये खबरें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो चुका है। ये खबरें तेजी से जोर पकड़ रही हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वहीं दोनों ने इससे पहले अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक जानकारी भी नहीं दी थी। खबरों के अनुसार, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की राहें अब अलग हो चुकी हैं। दोनों ही बॉलीवुड कलाकारों द्वारा अपने रिश्ते को बिना मुहर लगाए ही खत्म कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने इस संबंध में जानकारी दी है। इस संबंध में टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने बताया कि इस बारे में कुछ समय पहले ही पता चला है और अभिनेता पर ब्रेकअप का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। टाइगर श्रॉफ अपने काम पर फोकस कर रहे है।