एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री छोड़ भारत आई Sunny Leone के पास है आज इतने करोड़ की संपत्ति, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए दस साल

इंटरनेट डेस्क। स्टार अभिनेत्री सनी लियोनी ने आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।
वह रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और मस्तीजादे जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती है।
एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री छोड़ काम की तलाश में भारत आई इस अभिनेत्री के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। खबरों के अनुसार, सनी लियोनी के पास कुल संपत्ति 98 करोड़ रुपए यानी 13 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में उनके पास 16 करोड़ की कीमत का आलीशान घर है।
वहीं अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भी उनका लग्जरी बंगला है।
सनी लियोनी के पास मसेराटी घिबली नेरिसिमो, मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी ए5 जैसी महंगी गाडिय़ां हैं।