बजट भी नहीं निकाल सकी फिल्म शमेशरा, Ranbir Kapoor की ये छह फिल्में भी रही हैं फ्लॉप, जानें
Sat, 30 Jul 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर की बड़े बजट की फिल्म शमशेरा अभी तक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। ये फिल्म आठ दिनों में मुश्किल से 40 करोड़ रुपए का आंकड़ा ही पार कर सकी है। इसने आठवें दिन तकरीबन 50 लाख रुपए का ही बिजनेस किया है।
इस प्रकार लग रहा है कि 150 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी ये फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी। आज हम आपको रणबीर कपूर की उन फिल्मों के बारें जानकारी देने जा रहे हैं जो अपना बजट भी नहीं निकाल सकी है।
सांवरिया : बजट 40 करोड़, कमाई 39.02 करोड़
बेशर्म: बजट 83 करोड़, कमाई करीब 77 करोड़
तमाशा: बजट 87 करोड़, कमाई 70 करोड़
रॉय: बजट 50 करोड़, कमाई लगभग 47 करोड़
बॉम्बे वेलवेट: बजट 120 करोड़, कमाई 32 करोड़
जग्गा जासूस: बजट 131 करोड़, कमाई करीब 54 करोड़