Health Tips: मानसिक तनाव को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं ये फूड्स, आज से ही बना लें दूरी

 | 
m

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में मानसिक तनाव व्यक्ति के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से पीडि़त हो जाता है।  आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन चीजों का सेवन करने से व्यक्ति की इस समस्या में इजाफा हो सकता है। व्यक्ति को मानसिक तनाव से बचने के लिए इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। 

m

मानसिक तनाव की समस्या से बचने के लिए व्यक्ति को फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि जो लोग फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करते हैं उनके डिप्रेशन से ग्रसित होने की संभावना अधिक रहती है। इसी कारण लोगोंं को फ्राई मोमोज, बर्गर, पिज्जा जैसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। 

m

शराब भी डिप्रेशन बढ़ाने में उत्तरदायी है। शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करने के कारण शराब व्यक्ति का मूड खराब करती है।  वहीं रिफाइंड ग्रेन भी व्यक्ति की इस समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं। इनको रिफाइंड करने से इनमें मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। इनका सेवन करने वाले लोगों के डिप्रेशन का शिकार होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।