Travel Tips: पर्यटकों के लिए आकर्षण को केन्द्र बना हुआ है कूनो नेशनल पार्क, एक बार जरूर देखें

इंटरनेट डेस्क। अगर आप वन्य जीवों को देखना चाहते हैं तो आपके लिए मध्यप्रदेश का कूनो नेशनल पार्क बेहतर होगा। ये नेशनल पार्क अभी सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें रखने के लिए आज नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए हैं।
आज हम आपको मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हरियाली और खूबसूरत नजारों के कारण ये पार्क देश में बहुत ही प्रसिद्ध है। मप्र के श्योपुर जिले से करीब 60 किलोमीटर इस स्थित इस पार्क की स्थापना साल 1981 में की गई थी। विन्ध्याचल पर्वत शृंखला से घिरे इस पार्क में दो किले आमेट और मैटोनी मौजूद है। बताया जाता है कि ये पार्क कभी राजाओं का शिकारगाह हुआ करता था।
करीब 70 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस इस पार्क को साल 2018 में एक राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। इसमें लोगों को करीब 120 पेड़ों की प्रजातियां देखने को मिलेगी।
यहां पर भेडिय़ा, सियार, भालू, लोमड़ी, हिरण, नीलगाय जैसे अन्य जानवरों की प्रजातियां भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। यहां पर पर्यटक सुबह और शाम को सफारी का आनंद ले सकते हैं।