Ajab-Gajab: इस बकरी के कानों की लम्बाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। दुनिया में बहुत से जानवर पाए जाते हैं, उनमें से कुछ विशेष कारणों से चर्चा में आ जाते हैं। इसी प्रकार से एक बकरी सुर्खियों में आई है। जिसके बारे में जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे। ये बकरी अपने कानों की लम्बाई के कारण सुर्खियों में आई है।
Baby goat "Simba" in Karachi, Pakistan has made a world record with its ears as long as 48 centimeters, very much longer than the normal size of ears.https://t.co/YM9lJZDNtw
— Anadolu Images (@anadoluimages) June 17, 2022
📹: Yousuf Khan pic.twitter.com/z6kZnrbpwl
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बकरी के कानों की लम्बाई 48 सेंटीमीटर है। इस बकरी के कानों को नापने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। लंबे कानों वाली इस बेबी गोट का नाम सिंबा रखा गया है।
जिसका पंजाब के सिंध प्रांत में जन्म हुआ है। 48 सेंटीमीटर लंबे कानों वाली इस बकरी का जन्म सिंध प्रांत के मुहम्मद हसन नरेजो नाम के व्यक्ति के यहां हुआ है। इस बकरी के खड़ी होने पर उसके काम जमीन को छूते हैं। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।
इस बकरी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग बकरी के कानों की लम्बाई को लेकर अपनी ओर से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अब मालिक बकरी का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहता है।