भाजपा सांसद Kirodi Lal Meena ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना, ये है मामला

इंटरनेट डेस्क। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों मिलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री जी जोधपुर और करौली में दंगाइयों को आपकी पुलिस पकड़ नहीं पा रही, लेकिन मुझे सरकार के मंत्रियों के पास भी नहीं जाने दिया जा रहा। यह रवैया तुष्टिकरण और तानाशाही की पराकाष्ठा है, जो आपके कुशासन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
खबरों के अनुसार, अब किरोड़ीलाल मीणा ने उन्हें जनता की समस्याओं को लेकर मंत्रियों से मिलने से रोकने पर पुलिस को चुनौती दी है। उन्होंने राजस्थान पुलिस पर टार्चर करने का आरोप भी लगाया है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा जी जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित नेता है। उनके साथ ऐसा बर्ताव बेहद निंदनीय है। यदि एक जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं को लेकर भी एक मंत्री से बात करने नहीं जा सकता तो आम जनता की क्या बिसात?