हिन्दी भाषा हमारे देश की पहचान और सम्मान है : Kalraj Mishra

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलराज मिश्र ने कहा कि हिन्दी भाषा हमारे देश की पहचान और सम्मान है। यह भारतीय संस्कृति और हमारे गौरव से जुड़ी भाषा है।
औपनिवेशिक काल में आजादी की ललक जगाने और स्वाधीनता सेनानियों से आमजन को जोडऩे में हिंदी साहित्य और पत्र-पत्रिकाओं का अद्वितीय योगदान रहा है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी भाषा के योगदान को जनमानस में व्यापक रूप से रेखांकित किए जाने का आह्वान किया है।
वहीं राज्यपाल कलराज मिश्र से आज राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रशिक्षु अधिकारियों अवहद निवृत्ति सोमनाथ, गौरव बुड़ानिया, जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, रवि कुमार, रिया डाबी और सलुंखे गौरव रवीन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने पदेन कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया। हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक सुधांश पंत ने राज्यपाल मिश्र को इन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी दी।