अशोक गहलोत कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं: Rajendra Rathore

जयपुर। भाजपा विधायक मदन दिलावर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का केस दर्ज होने पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्किकार्जुन खडग़े के जीवित होते हुए, सार्वजनिक रूप से रैलियों/सभाओं में हिस्सा लेने के बावजूद धारा 302/120बी का मुकदमा भाजपा विधायक मदन दिलावर पर दर्ज करना यह सिद्ध करता है राज्य में जीपीसी नहीं गहलोत पैनल कोड लागू है।
जीपीसी का एक और कमाल देखिए,एससी वर्ग से आने वाले विधायक पर ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा लगा दी। ऐसे झूठे मुकदमे ना जाने प्रदेश में कितने और दर्ज हो रहे होंगे, इसका अंदाज राजस्थान पुलिस के इस कृत्य से लगाया जा सकता है।
दुर्भाग्य है, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले अशोक गलतोल जो स्वयं गृह विभाग के मुखिया भी है, वह कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को टारगेट करते हुए उनकी आवाज को दबाने की कुचेष्टा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार पुलिस का कांग्रेसीकरण करना बंद करें।