Rajasthan: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आए अशोक गहलोत, बोल दी ये बड़ी बात
Apr 29, 2023, 08:52 IST
| 
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंसाफ के लिए लड़ रही बहादुर महिला पहलवानों का समर्थन किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात ही है।
सीएम गहलोत ने इस संबंध में शुक्रवार रात ट्वीट किया कि हम दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंसाफ के लिए लड़ रही बहादुर महिला पहलवानों के संघर्ष, एकता और जज्बे का समर्थन करते हैं।
जगजाहिर है कि दिल्ली पुलिस कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व रसूखदार भाजपा सांसद के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की एफआईआर लिखने से इंकार कर रही है।
मुझे विश्वास है कि न्यायपालिका इस मुद्दे का संज्ञान लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश द्वारा एक स्वतंत्र जांच का आदेश देगी। हमारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मान व न्याय की पूरी हकदार हैं ।