Rajasthan Weather Alert : प्रदेश में दो दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी
May 12, 2023, 08:40 IST
| 
इंटरनेट डेस्क। बारिश का दौर समाप्त होने के बाद राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से राजस्थान में आज और कल के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
बीते दिन राजस्थान में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। राजधानी जयपुर में गुरुवार को दोपहर में तेज गर्मी के कारण सडक़ें खाली नजर आईं।
प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी को झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। वहीं मौसम विभाग की ओर से देश के तटीय आंध्र प्रदेश में 13-15 मई के बीच हीटवेव की चेतावनी दी गई है। देश के बहुत से राज्यों में भीषण गर्मी का मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।