Rajasthan Weather Alert: इस दिन प्रदेश में हो सकती है मानूसन की एंट्री, मिला ये बड़ा अपडेट

 | 
Image Credits: bhaskar

जयपुर। राजस्थान में मौसम में आए बदलाव के कारण अभी कई जिलों बारिश का दौर बना हुआ है। इसी कारण राजधानी जयपुर के भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश का दौर बने रहने की संभावना है।

इसी बीच मानूसन की एंट्री को लेकर भी बड़ी खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी कि देश में इस बार मानसून 4 जून तक आ सकता है। राजस्थान में मानसून की केरल पहुंचने के बीस दिन बाद एंट्री होती है। इसी कारण प्रदेश में इस बार मानसून 24 जून के बाद प्रवेश कर सकता है। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में मानसून कब तक पहुंचेगा यह उसके केरल पहुंचने के बाद ही साफ हो पाएगा। राजस्थान में मानसून की पिछले साल एंट्री 30 जून को हुई थी। अब इससे कुछ समय पहले प्रदेश में मानसून आ सकता है। मानसून के आने से प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।