फिल्म जगत में एंट्री करेंगे Dhoni! आईपीएल 2022 के बाद कर सकते हैं बड़ा ऐलान

खेल डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की गितनी आईपीएल के सफल कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स चार बार आईपीएल चैम्पियन बन चुकी है। हालांकि इस बार सीएसके का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। धोनी को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो भारत के पूर्व कप्तान धोनी आईपीएल 2022 के बाद फिल्म जगत में एंट्री कर सकते हैं।
खबरों के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी जल्द ही प्रोड्यूसर के रूप में कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) में एंट्री करने वाले हैं। उन्होंने एक तमिल फिल्म का निर्माण करने की योजान बनाई है। इस फिल्म को लेकर धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के बाद ऐलान कर सकते हैं।
धोनी के पहले प्रोडक्शन में बतौर मुख्यमंत्री अभिनेत्री नयनतारा दिखाई दे सकती है। ये अभिनेत्री बॉलीवुड में पदार्पण करने की तैयारी में है। वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 12 मैचों में से केवल चार में ही जीत हासिल कर सकी है। वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।