स्टार अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu ने अपने पूर्व पति का घर खरीदा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं। ये अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आई है। पिछले साथ उन्होंने पति और अभिनेता नागा चैतन्य से तलाक लिया था।
अब खबर आ रही हैं कि सामंथा रुथ प्रभु ने अब पूर्व पति नागा चैतन्य का घर खरीद लिया है। घर की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, उन्होंने नागा चैतन्य का घर 200 करोड़ में खरीदा है। इस घर में वह शादी के बाद पूर्व पति नागा के साथ रहा करती थी।
सोशल मीडिया पर इस प्रकार का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेता मुरली मोहन द्वारा सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को लेकर चौंकाने वाला बड़ा खुलासा किया गया है। इसमें बताया गया है कि सामंथा ने नागा चैतन्य का घर खरीदा था।
गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण-7 में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। इस अभिनेत्री के पास अभी कई फिल्में हैं।