सिंकदर रजा और डेविड मिलर को पछाडक़र Virat Kohli ने जीता आईसीसी का ये पुरस्कार

खेल डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इसी प्रदर्शन के दम पर वह आईसीसी का एक पुरस्कार जीतने में सफल रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को अब आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर महीने का अवॉर्ड मिला है।
उन्होंने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रजा को पछाडक़र ये पुरस्कार अपने नाम किया है। इस पुरस्कार के लिए कोहली के साथ सिंकदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का नाम भी नॉमिनेट किया गया था।
टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली ने 5 मैच में 123 की औसत 246 रन बनाए हैं। इस इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82, नीदरलैंड के खिलाफ 62 और बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन बनाए थे। भारत ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा।