शर्लिन चोपड़ा का प्राइवेट वीडियो दिखाने पर मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया गिरफ्तार !

अभिनेत्री राखी सावंत किसी पहचान की मोहताज नहीं है राखी सावंत आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। आपको बता दें कि ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत कई बार विवादों का भी हिस्सा बन चुकी है। इसी बीच एक बार फिर से राखी सावंत ने नई आफत मोल ले ली है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि राखी सावंत को मुंबई अंबोलो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राखी सावंत अर्थात ड्रामा क्वीन पर एक मॉडल का प्राइवेट वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया है जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।
राखी सावंत को आज 19 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे अपने डांस एकेडमी लांच करनी थी लेकिन अपनी खुशी को सेलिब्रेट करने से पहले ही राखी सावंत कानूनी पचड़े में फस गई है। आपको बता दें कि दरअसल पिछले साल राखी सावंत के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने एक एफ आई आर दर्ज करवाई थी और उसी FIR के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है इस बात की जानकारी खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करके सभी के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करके बताया कि ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया हैं। और कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र को अदालत ने खारिज कर दिया था।
बीते काफी दिनों से राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थी और अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ उनकी शादी की तस्वीरें ने सभी फैंस का ध्यान अपनी और खींच लिया था। राखी सावंत ने खुलासा किया था कि उन्होंने 7 महीने पहले ही आदिल खान के साथ निकाह कर लिया था और उन्होंने बताया कि निकाल के साथ-साथ दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की है जिसका सबूत भी राखी सावंत ने सभी के सामने पेश किया था।