28 साल साल पहले इस फिल्म में Madhuri Dixit ने पहनी थी 15 लाख रुपए की साड़ी, फीस के रूप में लिए थे 2.75 करोड़ रुपए
Sat, 6 Aug 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की रिलीज को 28 साल हो चुके हैं। 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान और माधुरी के साथ आलोक नाथ तथा अनुपम खेर का भी शानदार अभिनय देखने को मिला था।
आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारियां देने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक बहुत ही महंगी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में वह फिल्म के गाने ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ में नजर आई थी।
बैंगनी रंग की इस साड़ी की कीमत जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों क अनुसार, माधुरी दीक्षित की इस साड़ी की कीमत 15 लाख रुपए थी। ये रकम 28 साल पहले बहुत ही ज्यादा थी। वहीं माधुरी दीक्षिण ने उस समय इस फिल्म के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपए की फीस ली थी।