Fashion: पहले कभी भी नहीं देखा होगा अमीषा पटेल का ऐसा लुक, वीडियो देखकर प्रशंसकों के उड़े होश

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर से सनी देओल के साथ अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई हैं।
वह पिछले कुछ समय से कम ही फिल्मों में नजर आई हैं हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका बोल्ड लुक देखने को मिलता रहता है। इस अभिनेत्री ने एक बार फिर से अपने लुक से सभी को चौंका दिया है।
अब उन्होंने अपने नए लुक का वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में ये 46 वर्षीय अभिनेत्री ब्राउन चेक प्रिंट वाली हॉल्टर नेक ब्रा में नजर आ रही हैं। उनके गले में अपने नाम की चेन भी नजर आ रही हैं। अमीषा पटेल का पहली बार ऐसा लुक देखकर प्रशंसकों के भी होश उड़ गए हैं। उनका ये वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।