Mango Custard: मैंगो कस्टर्ड बनाने की विधि जाने यहाँ..

 | 
xx

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करना पसंद करता है। बच्चों को आइसक्रीम खाना बहुत पसंद होता है। तो उनके लिए आप फ्रूट डालकर कस्टर्ड बना सकते हैं. इससे उन्हें आइसक्रीम से भी ज्यादा मजा आएगा। आज हम आपको मैंगो कस्टर्ड बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

c
 
सामग्री - वनीला कस्टर्ड पाउडर - 30 ग्राम
दूध - 110 मिली (करीब 100 ग्राम)
दूध - एक लीटर
आम - 800 ग्राम
चीनी - 215 ग्राम
अनार - 155 ग्राम
अंगूर - 200 ग्राम
सजाने के लिए दो बड़े चम्मच बादाम-पिस्ता-काजू

ऐसे तैयार करें
1. एक कटोरी में 30 ग्राम वनीला कस्टर्ड पाउडर और 100 ग्राम दूध मिलाकर एक तरफ रख दें।

2. फिर एक बड़े बर्तन में 1 लीटर दूध गर्म करें और उसमें तैयार कस्टर्ड का मिश्रण डालें और उबाल आने तक चलाते रहें।

3. इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि आपका दूध आधा न हो जाए

4. अब इस मिश्रण को एक पैन में डालें और ठंडा होने दें.

5. फिर एक ब्लेंडर में 800 ग्राम आम और 215 ग्राम चीनी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

6. अब इस आम को कस्टर्ड वाले मिश्रण में डालें और अच्छी तरह चलाएं

ff

7. इसमें 155 ग्राम अनार के दाने, 200 ग्राम अंगूर और 200 ग्राम आम के टुकड़े डालकर मिला लें।

8. एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें

9. बादाम, काजू और पिस्ते से सजाकर सर्व करें।

PC Social media