congress president election: पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरेंगे तो विधायकों को दिल्ली बुलाया जाएगा- गहलोत
Sep 21, 2022, 09:24 IST
| 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा कि यदि वह पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरेंगे तो विधायकों को दिल्ली पहुंचने का संदेश आयेगा। विधायक दल की बैठक के बाद राजस्थान के एक कैबिनेट मंत्री ने यह जानकारी दी।
खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत पहले कोच्चि जायेंगे और राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का आग्रह करेंगे। ख़बरों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने को कहा जाता है तो वह विधायकों को सूचित करेंगे। इसके साथ ही गहलोत ने विधायकों को विधानसभा सत्र के बारे में निर्देश दिए।