जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे KL Rahul-Athiya!

खेल डेस्क। आलिया भट्ट के बाद अब एक और अभिनेत्री विवाह बंधन में बंधने वाली है। इस बार बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शादी करने वाली है। खबरों के अनुसार, अथिया और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी खास फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब केएल राहुल और अथिया के विवाह को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबरों के अनुसार, अथिया शेट्टी और लोकेश राहुल ने अपने रिश्ते को नाम देने का निर्णय लिया है।
इसी कारण दोनों इस साल विवाह करने वाले हैं। दोनों की शादी दक्षिण रीति-रिवाज के साथ होगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि केएल राहुल अभी आईपीएल 15 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। लखनऊ को मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।