Commonwealth Games 2022: छठे दिन भारत की झोली में आए पांच पदक, इन एथलीटों ने किया देश का नाम रोशन
Thu, 4 Aug 2022
| 
खेल डेस्क। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा दिन भी भारत के लिए अच्छा रहा है। इस दिन भारत ने अपने नाम पांच पदक किए। इस प्रकार अब देश के कुल पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत अब तक पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक जीत चुका है। छठे दिन जुडोका तूलिका मान ने रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया। जबकि चार भारतीय एथलीट्स कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
बुधवार को स्क्वैश में सौरव घोषाल, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप तथा ट्रैक एंड फील्ड में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन और 2019 एशियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार से भारतीयों को निशारा मिली है। इन दोनों बॉक्सरों की हार ने सभी भारतीयों को चौंका दिया।