Recruitment : भारतीय नौसेना में दसवीं पास के लिए निकाली भर्ती, इस दिन तक किया जा सकता है आवेदन
Wed, 15 Jun 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। भारतीय नौसेना की ओर से निकाली गई भर्ती के माध्यम से नौकरी करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि भारतीय नौसेना ने 388 अपरेंटिस (Apprentice) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 15 जून से आवेदन किया जा सकता है।
भर्ती का विवरण:
पदों का नाम : अपरेंटिस (Apprentice)
पदों की संख्या : 388 पद
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 08 जुलाई 2022
उम्र: आयु की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा + आईटीआई। पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।