Ajab-Gajab: दुनिया के सबसे महंगे आम की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Sat, 14 May 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। बहुत ही रसीला होने के कारण आम को फलों का राजा बोला जाता है। आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी कीमत जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। ये जापान में मिलता है। इसका नाम तइयो नो तमांगो है। ये आम जापान के मियाजाकी, बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है।
खबरों के अनुसार, आमतौर जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगने वाले इस आम की वैश्विक बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किग्रा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में इस नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार है।
आम की विशेष बात ये है कि इसमें मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है। ये आम जामुनी कलर का होता है। भारत में अल्फांसो या हापुस महंगे आमों में शामिल है। अल्फांसो या हापुस को भारत में बहुत ही पसंद किया जाता है।