इतने लाख रुपए में बनी है Shahrukh Khan के आलीशान घर मन्नत की नेम प्लेट, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Tue, 26 Apr 2022
| 
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपने आलीशान घर मन्नत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी हाल ही में नेम प्लेट बदली गई है। घर की नेम प्लेट बदलने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक अपनी ओर से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस बीच मन्नत को लेकर एक खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, शाहरुख खान के इस घर की नेम प्लेट का बदलाव किसकी सलाह पर किया गया है, इसका खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, मन्नत की नेम प्लेट को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की सलाह पर बदला गया है।
मन्नत की नई नेम प्लेट को गौरी खान की देखरेख में डिजाइन करवाया गया है। हालांकि इस संबंध में अभी शाहरुख खान और गौरी खान की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। खबरों के अनुसार, मन्नत की नई नेम प्लेट की कीमत करीब 20-25 लाख रुपए है।